फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में लूजिन तूफान: बस्तियां जलमग्न, 10 की मौत; मेक्सिको में चक्रवात पोलो के कारण बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

Wed, 23 Sep 2026 05:11 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
जापान से मेक्सिको तक मौसम की मार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जापान में लूजिन तूफान का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।  टोक्यो के पास के कई क्षेत्रों में परिवहन और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले और लापता होने वाले लोग कानागावा और चिबा प्रांतों के थे।

विज्ञापन


बस्तियां जलमग्न, कई घर ध्वस्त
तूफान से सबसे अधिक कानागावा व चिबा प्रांत प्रभावित है। यहां कई बस्तियां जलमग्न हो गई तथा कई घर ध्वस्त हो गए। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। दोनों प्रांतों के अधिकारियों ने लापता लोगों की तलाश के लिए जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज से सहायता का अनुरोध किया है। 

मेक्सिको के तट पर चक्रवात पोलो हुआ खतरनाक, बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी
मेक्सिको के प्रशांत तटीय इलाके में चक्रवाती तूफान पोलो ने विकराल रूप ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, पोलो अब सैफिर-सिम्पसन स्केल पर सबसे खतरनाक कैटेगरी-5 के तूफान में बदल चुका है। तूफान के केंद्र में हवाओं की रफ्तार लगभग 260 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है, जिसके चलते तटीय इलाकों में जानलेवा बाढ़ और भूस्खलन का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान का मुख्य केंद्र अगले दो दिनों तक मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी तट से थोड़ा दूर रहकर धीमी गति से आगे बढ़ेगा। हालांकि, एनएचसी ने चेतावनी दी है कि तट के इतने करीब होने की वजह से नुकसान की सटीक तीव्रता का अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि हवाएं और तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें