फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan : पीएम किशिदा ने मंत्रिमंडल सुधार के लिए चौथे मंत्री को किया बर्खास्त, फंड के दुरुपयोग के लगे थे आरोप

Wed, 28 Dec 2022 12:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

एकीकृत चर्च के अनुयायियों ने बड़े दान को लेकर विवाद खड़ा किया जिसके बाद केन्या अकीबा पर कई सवाल उठने लगे। अकीबा ने किशिदा से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने एक बड़ा फैसला करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को दो माह के भीतर अपने चौथे मंत्री केन्या अकीबा को बर्खास्त कर दिया। अकीबा के जिम्मे जापान का फुकुशिमा एवं अन्य आपदा मंत्रालय आता था और उनके कैबिनेट में रहने से भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। उन पर राजनीतिक व चुनावी फंडों के दुरुपयोग और एकीकृत चर्च के साथ अस्पष्ट रिश्ते होने के आरोप लगे।
विज्ञापन


बता दें कि एकीकृत चर्च के अनुयायियों ने बड़े दान को लेकर विवाद खड़ा किया जिसके बाद केन्या अकीबा पर कई सवाल उठने लगे। अकीबा ने किशिदा से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने एक बड़ा फैसला करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा, मैंने किसी तरह का कोई कानून नहीं तोड़ा है। किशिदा ने उनके स्थान पर पूर्व पुनर्निर्माण मंत्री हिरोमिची वतनबे को चुना है जिनकी आधिकारिक नियुक्ति महल से संबंधित एक समारोह के बाद की जाएगी।

अकीबा की बर्खास्तगी को प्रशासन के नरम रवैये को दूर कर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि जापान की मुख्य विपक्षी सांविधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता जून आजुमी ने कहा कि अकीदा की बर्खास्तगी का फैसला अहम नहीं है, मुख्य बात तो यह है कि उनकी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें