फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: जापानी प्रधानमंत्री ने ट्रंप के नए टैरिफ को बताया निराशाजनक, बोले- राष्ट्रीय हित से पीछे नहीं हटेंगे

Tue, 08 Jul 2025 03:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की धीमी प्रगति की वजह बताते हुए जापानी पीएम ने कहा कि 'सरकार इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती ताकि हमे अपने हितों से समझौता न करना पड़े और जो जरूरी है, उसकी रक्षा की जा सके।'
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जापान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला बेहद खेदजनक है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय वार्ता जारी रहेगी। जापानी पीएम ने टैरिफ टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


जापानी पीएम बोले- राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे
इशिबा ने कहा कि 'हम अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेंगे ताकि एक ऐसा समझौता हो सके, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। साथ ही हम अपने राष्ट्रीय हितों की भी अनदेखी नहीं करेंगे।' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की धीमी प्रगति की वजह बताते हुए जापानी पीएम ने कहा कि 'सरकार इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती ताकि हमे अपने हितों से समझौता न करना पड़े और जो जरूरी है, उसकी रक्षा की जा सके।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने जापान, दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों पर एक अगस्त 2025 से नई टैरिफ दरें लागू करने का एलान किया है। अमेरिका, जापान से कारें, कारों के कल-पुर्जे, फार्मास्यूटिकल्स और मशीन उपकरणों का आयात करता है।

ये भी पढ़ें- Trade Deal: अमेरिका से जल्द ही व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप दे सकता है भारत, GTRI का सुझाव- सावधानी से बढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेजा पत्र
जिन 14 देशों पर नए टैरिफ का एलान किया गया है, उनमें बांग्लादेश, बोस्निया और हर्जेगोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाखिस्तान, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सर्बिया, ट्यूनिशिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड शामिल हैं। लाओस पर 40 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत, थाईलैंड, कंबोडिया पर 36 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत और इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर इन देशों ने कोई जवाबी कार्रवाई की, तो वे इन देशों से आने वाले समान पर आयात कर भी लागू कर देंगे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें