फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: 300 यात्रियों को लेकर उड़ा हवाई जहाज, सात घंटे बाद उसी हवाई अड्डे पर वापस लौटा! जानिए क्या है मामला

Thu, 23 Feb 2023 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

विमान के पायलट ने फुकुओका के नजदीक कितकयुशु शहर में विमान लैंड कराने की सोची लेकिन वहां यात्रियों को ले जाने के लिए बस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में विमान के पायलट ने वापस टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
जापान एयरलाइंस की घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक विमान घरेलू उड़ान के लिए 335 हवाई यात्रियों को लेकर उड़ा लेकिन सात घंटे बाद वह उसी हवाई अड्डे पर उतरा! बता दें कि जिस हवाई अड्डे पर विमान को उतरना था, वहां कर्फ्यू की वजह से विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी और उसे वापस अपने शुरुआती स्थान पर जाना पड़ा। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, जापान एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट जेएल331 ने टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान को फुकुओका हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन खराब मौसम और ज्यादा फ्लाइट्स के कर्फ्यू चलते फुकुओका हवाई अड्डे पर विमान को लैंडिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता। ऐसे में विमान के पायलट ने फुकुओका के नजदीक कितकयुशु शहर में विमान लैंड कराने की सोची लेकिन वहां यात्रियों को ले जाने के लिए बस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में विमान के पायलट ने वापस टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट जाने का फैसला किया। इस तरह करीब सात घंटे लंबी फ्लाइट के बाद विमान के 335 यात्री वापस वहीं पहुंच गए, जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी। 

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब कई घंटे की उड़ान भरने के बाद विमान वापस उसी जगह लौट आया है, जहां से उसने उड़ान भरी थी। इससे पहले बीते हफ्ते ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से न्यूयॉर्क जाने वाला विमान भी करीब 16 घंटे की उड़ान के बाद ऑकलैंड वापस लैंड कराना पड़ा था। दरअसल विमान 9 हजार मील का सफर तय करके न्यूयॉर्क पहुंच गया था लेकिन न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर बिजली की दिक्कत होने के चलते विमान को वापस ऑकलैंड जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें