फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Plane Crash: किसी चमत्कार से कम नहीं यात्रियों की निकासी, एक्सपर्ट ने हवाई यात्रा को लेकर दी ये अहम सलाह

Wed, 03 Jan 2024 03:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जापान से पहले साल 1985 में ब्रिटेन के मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दरअसल, उस वक्त ब्रिटिश एयरटूर्स बोइंग 737 आग की लपटों में घिर गया था, हादसे में 55 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Japan Plane Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के टोक्यो स्थित हनेडा हवाईअड्डे पर हुए हादसे के बाद जलते हुए विमान से यात्रियों की निकासी एक चमत्कार है। विमान में सवार 379 यात्री बाहर निकल आए। हादसे के बाद सामने आए वीडियो से पता चला कि यात्री एयरबस ए350 के एस्केप स्लाइड से बाहर निकले हैं। यात्रियों के हाथों में सामान भी नहीं था। वह शांति से बाहर आ रहे थे, जो अपने आप में एक चमत्कार जैसा है। हालांकि, विमान के आग लगने के कारण चालक दल के छह सदस्यों में से पांच की मौत हो गई।

विज्ञापन


1985 में विमान में आग लगने से ब्रिटेन में 55 यात्रियों की हुई थी मौत
जापान से पहले साल 1985 में ब्रिटेन के मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दरअसल, उस वक्त ब्रिटिश एयरटूर्स बोइंग 737 आग की लपटों से घिर गया था, हादसे में 55 लोग मारे गए थे। जांच में सामने आया कि मौत का सबसे बड़ा कारण दरवाजे खोलने में देरी और आपातकालीन निकासी तक यात्रियों की सीमित पहुंच रही। धुएं के कारण यात्रियों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। 

पढ़ें: Japan: जापान में रनवे पर लैंड होते ही विमान में लगी आग, टूटी खिड़की से निकलती दिखीं लपटें; सभी यात्री सुरक्षित

विमानान सुरक्षा एक्सपर्ट्स की सलाह- यात्रा के दौरान सामान ले जाने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

विमानन सुरक्षा सलाहकार और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के पूर्व वरिष्ठ निदेशक स्टीव क्रीमर ने मामले में कहा कि यदि यात्रा के दौरान आप सामान साथ नहीं ले जा रहे हैं तो यह स्पष्ट रूप से लाभदायक है। बता दें, साल 2000 के एक अमेरिकी सुरक्षा रिपोर्ट में सामने आया था कि हर 11वें दिन किसी न किसी कारण से एक विमान से यात्रियों की निकासी कराई जाती है। हालांकि, सभी घटनाएं सुर्खियों में नहीं आ पाती। आम तौर पर ऐसे मामले सुर्खियों में तभी आते हैं, जब आग लग जाती है। कुछ लोगों का कहना है कि विमान में सामान ले जाने की अनुमति देना एक बड़ी चुनौती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें