फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जापान ने भी दिया ड्रैगन को झटका, भारत आने वाली कंपनियों को देगा सब्सिडी

Sat, 05 Sep 2020 02:09 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर जापान अब भारत और बांग्लादेश को महामारी से उबरते एक बड़े बाजार के तौर पर देख रहा है। इसके मद्देनजर जापान ने चीन से भारत में ठिकाना शिफ्ट करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन की पेशकश की है। जापान इस संबंध में चीन से आपूर्ति निर्भरता कम करना चाहता है।  

विज्ञापन


निक्की की रिपोर्ट के अनुसार, सब्सिडी कार्यक्रम के दायरे का विस्तार करने वाले जापान का लक्ष्य एक विशेष क्षेत्र पर अपनी निर्भरता का कम करना और एक ऐसी प्रणाली विकसित करना है, जो आपातकाल में चिकित्सा सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की एक स्थायी आपूर्ति मुहैया करा सके।


जापान सरकार ने आसियान क्षेत्र में अपने विनिर्माण स्थलों को फैलाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी वास्ते 2020 पूरक बजट में 23.5 बिलियन येन आवंटित किया है। 3 सितंबर को शुरू हुए अनुप्रयोगों के दूसरे चरण के साथ आसियान-जापान आपूर्ति श्रृखंला में लचीलापन लाते हुए परियोजनाओं के लिए स्थानांतरण स्थलों की सूची में  भारत और बांग्लादेश को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


कई अरब येन की सब्सिडी देगा जापान
निक्की का कहना है कि चीन से अपने विनिर्माण स्थलों को भारत स्थानांतरित करने वाली कंपनियों को सब्सिडी के तौर पर जापान से मिलने वाली सहायता राशि कई अरब येन में है। इस समय जापानी कंपनियों की आपूर्ति श्रंखला ज्यादातर चीन पर निर्भर करती है। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान आपूर्ति में कटौती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें