सार
Japan Massive Road Accident: जापान में साल के अंत की छुट्टियों के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ। गुनमा प्रांत के कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर बर्फबारी के कारण दो ट्रकों की टक्कर के बाद 67 से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग बताए जा रहे हैं।
जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां साल के अंत की छुट्टियों की शुरुआत के बीच शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फबारी के कारण एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा टोक्यो से करीब 160 किलोमीटर दूर गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले दो ट्रकों की टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां बर्फ से ढकी सड़क पर ब्रेक नहीं लगा सकीं और एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 67 से ज्यादा वाहन शामिल थे। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पूरी तरह जाम हो गया।