फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की केन तनाका ने मनाया 117वां जन्मदिन, बनीं दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान

Mon, 06 Jan 2020 05:48 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान की केन तनाका - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान बन गई हैं। उन्होंने रविवार को फुकुओका के नर्सिंग होम में करीबियों के साथ अपना 117वां जन्मदिन मनाया। तनाका का जन्म 2 जनवरी,1903 को हुई था। पिछले साल 9 मार्च को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था और प्रमाणपत्र सौंपा था। वे आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। 1

विज्ञापन


तनाका के आठ पोते-पोतियां हैं। नौ साल की उम्र में तनाका की शादी हिदेओ तनाका से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया। तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। उसके बाद से वे एक दुकान चलाकर अपने परिवार को पाला करती थीं। 

इससे पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का खिताब जापान की ही एक अन्य महिला चियो मियाको के नाम था, जिनका 117 की उम्र में पिछले साल जुलाई में निधन हो गया था। जापान के लोग बेहतर दिनचर्या की वजह से दूसरे देशों के लोगों के मुकाबले कम बीमार होते हैं। सबसे ज्यादा उम्रदराज बुजुर्गों का रिकॉर्ड अभी भी जापान के नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें