फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: सरकार ने पहले कराई जबरन नसबंदी, अब पीड़ितों से मांगी माफी

Thu, 25 Apr 2019 12:48 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, टोक्यो
विज्ञापन
शिंजो अबे (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जापान सरकार ने उन हजारों लोगों से माफी मांगी है जिनकी ‘युजेनिक्स प्रोटेक्शन’ कानून के तहत जबरन नसबंदी कराई गई थी। सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन


मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि वह पीड़ितों से ‘‘दिल से माफी मांगते’’ हैं। जापान की संसद ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत हर पीड़ित को 28,600 डॉलर मुआवजा मुहैया कराने समेत पीड़ितों की मदद की जाएगी।

जापान में 1948 युजेनिक्स सुरक्षा कानून 1996 लागू किया गया था। इस दौरान 25,000 लोगों की उनकी मर्जी के बिना नसबंदी की गई थी। इस कानून के तहत चिकित्सकों को अक्षम लोगों की नसबंदी करने की अनुमति थी।
विज्ञापन


युजेनिक्स कानून के तहत मानसिक रूप से अस्थिर, बीमार, आनुवांशिक विसंगतियों वाले व्यक्तियों का इस प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य किया गया था। ताकि आने वाली पीढ़ी में यह विसंगति न हो, साथ ही मां की सेहत को भी नुकसान न पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें