फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान : बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए सात हजार मुर्गियों को मारने का दिया आदेश

Mon, 13 Dec 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो

सार

उत्तरी जापान के आओमोरी प्रांत में बर्ड फ्लू के प्रकोप से बीते शुक्रवार पोल्ट्री फार्म में कई पक्षियों की मौत हो गई थी। इनमें एन5 के लक्षण दिखाई दिए थे।  सरकार ने रोकथाम के लिए 7 हजार मुर्गियों को मारने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी जापान के आओमोरी प्रांत में बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने और रोकथाम के लिए 7 हजार मुर्गियों को मारने का फैसला लिया गया है। जापानी मीडिया की क्योडो न्यूज एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, बीते शुक्रवार पोल्ट्री फार्म में कई पक्षियों की मौत हो गई थी। इनमें एन5 के लक्षण दिखाई दिए थे। इसे देखते हुए प्रभावित फर्म से तीन किलोमीटर (1.8 मील) के क्षेत्र के भीतर एक क्वारंटीन क्षेत्र स्थापित किया गया है।

इसके अलावा, 10 किलोमीटर की सीमा में अंडों और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बार आओमोरी बर्ड फ्लू से प्रभावित होने वाला जापान का आठवां प्रांत बन गया है। साल 2020 से फरवरी 2021 तक वायरस ने एक तिहाई से अधिक प्रांतों को प्रभावित किया। इस कारण 50 से अधिक फार्मों में लगभग एक करोड़ मुर्गियों को मारना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें