फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: भारत में होने वाली जी20 की अहम बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे जापानी विदेश मंत्री, घर में ही शुरू हुआ विरोध

Tue, 28 Feb 2023 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जापान के कई जनप्रतिनिधियों और वहां की जनता का भी मानना है कि विदेश मंत्री भारत में हो रही जी20 की बैठक में शामिल ना होकर एक अच्छा अवसर खो रहे हैं। 
विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के विदेश मंत्री योशीमासा हयाशी बुधवार से भारत में शुरू हो रही जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। दरअसल जापान की संसद में बजट को लेकर चर्चा होनी है और माना जा रहा है कि उसी वजह से जापानी विदेश मंत्री ने जी20 की बैठक के लिए अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि जापानी विदेश मंत्री शुक्रवार को होने वाली क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे या नहीं। जापानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के विदेश मंत्री की जगह एक उपमंत्री इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जापानी सरकार के इस कदम का घर में ही विरोध शुरू हो गया है। जापानी मीडिया का कहना है कि जब जापान, चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत कर रहा है। साथ ही रूस और यूक्रेन का युद्ध चल रहा है, ऐसे वक्त में जापान के विदेश मंत्री का जी20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेना जी20 देशों में गलत संदेश देगा। जापान के कई जनप्रतिनिधियों और वहां की जनता का भी मानना है कि विदेश मंत्री भारत में हो रही जी20 की बैठक में शामिल ना होकर एक अच्छा अवसर खो रहे हैं। 

बता दें कि चीन की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए जापान सरकार भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटी है। क्वाड का उद्देश्य भी चीन की विस्तारवादी नीति का विरोध करना है। इसके अलावा जापान और भारत के बीच जनवरी में एक संयुक्त युद्धाभ्यास भी हुआ था। जिसमें भारतीय वायुसेना और जापानी वायुसेना के जवानों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा जापान की सरकार ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को भी जी7 की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि जी7 की बैठक मई में जापान में होनी है। अब जब जी20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है तो जापान के विदेश मंत्री का शामिल नहीं होना जापानी मीडिया को नाराज कर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें