फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वीपों पर घुसपैठ करने की घटनाओं पर जापान ने चीन से जताया विरोध

Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
विज्ञापन
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जापान ने चीन से सख्त आपत्ति जताई है कि वह निरंतर उसके क्षेत्र के द्वीपों पर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं और प्रमुख रूप से सेनकाकू द्वीप के विवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही है।

विज्ञापन


जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव केट्सुनोबू केटो ने वार्ता के बाद पत्रकारों को बताया कि घुसपैठ का मामला गंभीर है। दोनों ही पक्ष सहमत हैं कि वे भड़काने वाली गतिविधियों से परहेज करेंगे। बता दें कि पूर्वी चीन सागर के सेनकाकू द्वीप पर निरंतर चीन घुसपैठ के प्रयास करता रहा है, वह इसको अपना डियाओयू द्वीप बताता है।

इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। केटो ने बताया कि इस साल चीन 306 बार घुसपैठ का प्रयास कर चुका है। हमने यहां आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी से अपना विरोध जता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें