उत्तर-पश्चिमी जापान में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने मंगलवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर (तीन फुट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है।