फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान कैबिनेट ने संभावित खतरों के बीच रक्षा बजट को लगातार नौवीं बार बढ़ाने को दी मंजूरी

Tue, 22 Dec 2020 03:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
विज्ञापन
जापान प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान कैबिनेट ने देश के रक्षा बजट को लगातार नौवीं बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जापान सरकार चीन और उत्तर कोरिया से संभावित खतरे से निपटने के लिए लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें और रेडार से बच निकलने में सक्षम लड़ाकू विमान विकसित करने के लिये रक्षा बजट बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित बजट में लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने का खर्च भी शामिल है, जिन्हें लड़ाकू विमानों से दागा जा सकता है। ये मिसाइलें सुगा मंत्रिमंडल द्वारा शुक्रवार को पेश की गई नयी मिसाइल योजना का हिस्सा हैं। इस योजना को अमल में लाकर जापान पूर्वी चीन सागर में अपने नियंत्रण वाले उन टापुओं में मिसाइलों की तैनाती बढ़ा सकेगा, जिनपर चीन भी अपना दावा जताता है।

वित्त वर्ष 2021 में रिकॉर्ड 5.34 ट्रिलियन येन (51.7 अरब अमेरिकी डॉलर) का रक्षा बजट पेश करने की योजना है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। यह बजट मौजूदा वित्त वर्ष के रक्षा बजट से 1.1 प्रतिशत अधिक होगा। अगले वर्ष की शुरुआत में इसे 106 ट्रिलियन येन (10.3 खरब अमेरिकी डॉलर) के राष्ट्रीय बजट के साथ संसद की मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें