फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए जापान के अरबपति मीजावा

Thu, 09 Dec 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।

सार

जापान के एक अरबपति मीजावा ने कहा, मेरी एक व्यक्तिगत उम्मीद भी है और मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि अंतरिक्ष मुझे कैसे बदलेगा, इस अंतरिक्ष उड़ान के बाद मैं कैसे बदलूंगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के एक अरबपति मीजावा और उनके सहायक 2009 के बाद पहले अंतरिक्ष पर्यटकों के रूप में बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। युसाकू मीजावा और योजो हिरानो रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर मिसुरकीन के साथ रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


तीनों ने तय कार्यक्रम के मुताबिक 12:38 बजे सोयुज एमएस-20 में कजाखस्तान स्थित रूसी बैकोनुर केंद्र से उड़ान भरी। मीजावा और हिरानों को अंतरिक्ष में 12 दिन व्यतीत करने है। ये दोनों 2009 के बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले ऐसे पर्यटक बन गए हैं जिन्होंने इसके लिए भुगतान किया है। इस यात्रा में कितना खर्चा आया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

मीजावा ने कहा, मैं अंतरिक्ष से धरती को देखना चाहूंगा। मैं भारहीनता महसूस करने के अवसर का अनुभव करना चाहूंगा। उन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, मेरी एक व्यक्तिगत उम्मीद भी है और मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि अंतरिक्ष मुझे कैसे बदलेगा, इस अंतरिक्ष उड़ान के बाद मैं कैसे बदलूंगा।
विज्ञापन


अमेरिकी मिशन ने डॉ. अनिल मेनन को दी बधाई 
भारत में अमेरिका के मिशन ने बुधवार को भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. अनिल मेनन को नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के बतौर चुने जाने पर बधाई दी है।

मेनन अंतरिक्ष के बारे में हमारी समझ को आगे बढ़ाने के लिए नासा के अत्याधुनिक मिशन के हिस्से के रूप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए 12,000 से अधिक आवेदकों में से चुने गए 10 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी वायुसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेनन की शादी अन्ना मेनन से हुई है जो स्पेसएक्स में काम करती हैं, और उनके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें