फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री कैमरन से की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

Sun, 14 Apr 2024 03:15 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK: जयशंकर और कैमरन के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस दिन हुई जब ईरानी सेना ने एक इस्राइली अरबपति कारोबारी के आंशिक स्वामित्व वाली कंपनी से संबद्ध मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
डेविड कैमरून, एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड कैमरन के साथ इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की।

विज्ञापन


जयशंकर और कैमरन के बीच टेलीफोन पर बातचीत उस दिन हुई जब ईरानी सेना ने एक इस्राइली अरबपति कारोबारी के आंशिक स्वामित्व वाली कंपनी से संबद्ध मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। जहाज पर चालक दल के 17 भारतीय सदस्य हैं।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन से बात की। पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति और हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई।’’
विज्ञापन


इस बात की आशंका बढ़ गई है कि 12 दिन पहले सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमले के जवाब में तेहरान इस्राइल पर हमला कर सकता है। ईरान ने इस हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। भारत ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से ईरान और इस्राइल की यात्रा नहीं करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें