फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के बीच जल्द बढ़ेगा व्यापार 

Tue, 01 Oct 2019 02:41 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन डीसी
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार के बढ़ने के आसार हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मुताबिक दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता आगे बढ़ी है और जल्द ही कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को अपने अमेरिकी समकक्ष माइकल पोम्पियो से मुलाकात के बाद जयशंकर ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच लंबी बैठक हुई, जिसमें व्यापार समझौतों पर भी चर्चा हुई। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक हफ्ते की अमेरिका यात्रा पूरी कर भारत लौटे हैं। एस. जयशंकर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'व्यापार से संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई है। जल्द ही दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो सकता है।' अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर गए जयशंकर ने यह भी बताया कि दोनों देश व्यापार मुद्दों पर काफी आगे बढ़े हैं और जल्द ही गतिरोध खत्म हो जाएंगे। हम दोनों के बीच गतिरोध को खत्म करने को लेकर लंबी चर्चा हुई है। 

चार महीने में चौथी बैठक 

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर और उनके समकक्ष माइक पोम्पियो के बीच पिछले चार महीने में यह चौथी बैठक है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच व्यापार को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ी है और गतिरोध के जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। 

ट्रंप के इस कदम आई थी दूरियां 

दोनों देशों के बीच व्यापार में इस साल जून में काफी दूरियां आ गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से तरजीही व्यापार विशेषाधिकार का दर्जा छीन लिया था। इसके जवाब में भारत ने सेब और बादाम समेत 28 वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ा दिया था। भारत की मांग है कि अमेरिका स्टील और एल्युमिनियम पर लगी भारी-भरकम ड्यूटी को कम करे और प्राथमिकता सिस्टम के तहत छूट दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें