फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर का फ्रांस दौरा: संसदीय मैत्री समूह से की मुलाकात; UNESCO महानिदेशक से किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Fri, 09 Jan 2026 09:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर लक्जमबर्ग और फ्रांस के छह दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने यूनेस्कों के महानिदेशक, भारत-फ्रांस मैत्री समूह के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी। उनका फ्रांस दौरे का अंतिम दिन कैसा रहा, पढ़िए- 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूनेस्को महानिदेशक अल-एनानी - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पेरिस में यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संस्कृति, शिक्षा और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत की भागीदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जयशंकर इन दिनों फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने यहां भारत-फ्रांस संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वेनेजुएला पर दूसरे दौर के हमले नहीं करेगा अमेरिका: राजनीतिक बंदियों की रिहाई ने बदली स्थिति? ट्रंप ने बताई वजह

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा?
यूनेस्को महानिदेशक से मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा, बहुपक्षीय दुनिया स्वभाव से ही बहुसांस्कृतिक होती है। भारत वैश्विक स्तर पर संस्कृति, शिक्षा और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में यूनेस्को के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


आंबेडकर के आदर्श मानवता के मार्गदर्शक: जयशंकर
विदेश मंत्री ने यूनेस्को मुख्यालय में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समावेशिता से जुड़े आंबेडकर के आदर्श मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
 


इन समूहों से जयशंकर ने की मुलाकात
जयशंकर ने भारत-फ्रांस संसदीय मैत्री समूह और भारत के संसदीय मित्रों के साथ भी गर्मजोशी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस दौरान दुनिया की मौजूदा स्थिति, तकनीक के प्रभाव और वैश्विक कार्यस्थल को सक्षम बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण के आधार पर भारत-फ्रांस सहयोग को और गहरा करने की संभावनाओं पर सहमति बनी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ा, निर्यात पर नए नियम लागू होने से टोक्यो की खेपों में देरी

मैक्रों से मुलाकात के दौरान क्या बोले जयशंकर?
इससे पहले गुरुवार को जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान जयशंकर ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मैक्रों के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें