फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kazakhstan: विदेश मंत्री ने UN प्रमुख से की मुलाकात, बेलारूसी-ताजिकिस्तान और उज्बेक समकक्षों से भी की वार्ता

Wed, 03 Jul 2024 11:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Kazakhstan: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कजाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने और अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इस पहले आज उन्होंने कई अन्य समकक्ष नेताओं से मुलाकात की है।
विज्ञापन
कजाकिस्तान में यूएन चीफ और अपने समकक्षों से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : X/@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कजाकिस्तान में भारतीय विदेश मंत्री ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और यूएनएससी के सुधार के अलावा वैश्विक हॉटस्पॉट और उनके बड़े निहितार्थों पर चर्चा की। डॉ. एस. जयशंकर ने इस दौरान अपने समकक्ष बेलारूसी के मक्सिम रेजेनकोव और ताजिकिस्तान के सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


कई देशों के समकक्षों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
वहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा यूएनएसजी एंटोनियो गुटेरेस से मिलकर हमेशा खुशी होती है। दुनिया की स्थिति पर उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना करता हूं। हमने इस दौरान वैश्विक हॉटस्पॉट और उनके बड़े निहितार्थों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सुधार, सितंबर में आगामी भविष्य के शिखर सम्मेलन की तैयारियों और सार्थक भारत-संयुक्त राष्ट्र साझेदारी की भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने ताजिकिस्तान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
विज्ञापन

' भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों में निरंतर प्रगति की सराहना'
उज्बेक विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव के साथ अपनी बैठक के दौरान, डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि वह भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों में निरंतर प्रगति की सराहना करते हैं और इसे और अधिक ऊंचे स्तर पर ले जाने के तरीकों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, आज अस्ताना में ताजिक विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मिलकर खुशी हुई। बहुपक्षीय मंचों पर हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग का जायजा लिया। क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना करता हूं।

'SCO में बेलारूस का नए सदस्य के रूप में स्वागत'
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- आज बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रायजेनकोव से मिलकर खुशी हुई। एससीओ में बेलारूस का नए सदस्य के रूप में स्वागत है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों और इसके भविष्य की विकास संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों विदेश मंत्रियों की ये बैठक 28 जून को मिन्स्क में आयोजित पहली भारत-बेलारूस वाणिज्य दूतावास वार्ता के कुछ दिनों बाद हुई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (सीपीवी) डॉ. अमन पुरी ने किया, जबकि बेलारूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बेलारूस के विदेश मंत्रालय के वाणिज्य दूतावास मामलों के महानिदेशक आंद्रेई कोजान ने किया।

SCO का 10वां देश होगा बेलारूस 
एससीओ शिखर सम्मेलन नौ सदस्य देशों - भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिज, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक और सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। बेलारूस सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 10वां देश होगा। कजाकिस्तान समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें