फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर का खाड़ी दौरा: दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

Mon, 06 Jul 2026 12:46 AM IST
अमन तिवारी पीटीआई, दोहा

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों ने ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक चार खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। इसके बाद वह न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स भी जाएंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री - फोटो : @DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा की। इनमें ऊर्जा, व्यापार, निवेश, संपर्क और सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस मुलाकात को लेकर विदेश मत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि उन्होंने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के नए मौकों की तलाश की। कतर के प्रधानमंत्री वहां के विदेश मंत्री भी हैं। जयशंकर ने उनके साथ पश्चिम एशिया के हालात और उसके असर पर भी चर्चा की।

भारतीय समुदाय से मिले विदेश मंत्री - फोटो : @DrSJaishankar
भारतीय समुदाय की तारीफ
जयशंकर ने कतर में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कतर के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि इन मुश्किल समय में कतर के समाज में भारतीयों का योगदान तारीफ के काबिल है। उन्होंने भारत-कतर साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय समुदाय के अनुभवों और सुझावों की भी सराहना की।
विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री - फोटो : @DrSJaishankar
खाड़ी देशों का दौरा और पश्चिम एशिया के हालात
बता दें कि जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान के दौरे पर हैं। इस दौरान वह इन चारों देशों के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम एशिया की राजनीति तेजी से बदल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच विवाद खत्म करने के मकसद से एक समझौता हुआ है। कतर, ओमान और पाकिस्तान ने ईरान युद्धविराम में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद यह बातचीत फिर शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को शुरू हुआ था।

न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स का आगामी दौरा
इन चार खाड़ी देशों की यात्रा के बाद जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क जाएंगे। वहां वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यकाल (2028-29) के लिए भारत का आधिकारिक अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वह 14 और 15 जुलाई को ब्रुसेल्स जाएंगे। वहां वह तीसरी भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह यूरोपीय संघ और बेल्जियम के नेताओं से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें