फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Qatar: विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री अल थानी से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

Wed, 01 Jan 2025 09:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा।

सार

India-Qatar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
कतर के प्रधानमंत्री के साथ विदश मंत्री जयशंकर। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की गई। साथ ही हाल की क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की गई। जयशंकर का 2025 में यह पहला राजनयिक दौरा था। वह तीन दिवसीय दौर पर 30 दिसंबर को कतर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज दोहा में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर खुशी हुई। 2025 में यह मेरी पहली कूटनीतिक मुलाकात है। हमारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा बहुत ही उत्पादक रही। साथ ही हाल की क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।'



इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, जयशंकर की इस यात्रा से दोनों देशों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, उर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, उन क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें