फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

External Affairs: एस. जयशंकर अगले सप्ताह श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं, नई सरकार में पहली विदेश यात्रा होगी

Sat, 15 Jun 2024 11:35 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलंबो

सार

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जून को श्रीलंका का दौरा करेंगे। वहीं श्रीलंका के विदेश मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जयशंकर के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जून को श्रीलंका का दौरा करने वाले हैं। शनिवार को यह जानकारी विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताई है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी की जयशंकर के संभावित दौरे के बाद भारत के प्रधानमंत्री भी श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से नहीं हुई आधिकारिक घोषणा
साबरी ने कहा कि भारतीय नेताओं की ये यात्राएं प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के शामिल होने के बाद की अगली कड़ी का भाग है। हालांकि जयशंकर की यात्रा को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर जयशंकर के दौरे की पुष्टि हो जाती है तो नई सरकार में भारत के विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद जयशंकर की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी। 


आखिरी बार अक्टूबर 2023 में किया था दौरा
जयशंकर आखिरी बार अक्टूबर 2023 में 23वीं मंत्रिपरिषद की बैठक और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के वरिष्ठ अधिकारियों की 25वीं समिति में भाग लेने के लिए कोलंबो गए थे। श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के मुताबिक हाल ही में भारत में हुई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की बैठक के दौरान, जयशंकर ने भारतीय निवेश के साथ श्रीलंका में शुरू की गई विकास परियोजनाओं को तेजी से फिर से शुरू करने की बात कही थी, इन योजनाओं को पहले बीच में ही रोक दिया गया था।

विज्ञापन

श्रीलंका ब्रिक्स में शामिल होना चाहता है
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने हाल ही में ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए अपने देश की उत्सुकता व्यक्त की थी। साथ ही भारत की सराहना करते हुए कहा था कि नई दिल्ली के इसका हिस्सा बनने के बाद यह समूह एक ‘अच्छी संस्था’ बन गया है। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका जब भी औपचारिक रूप से ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन करेगा तो सबसे पहले भारत से संपर्क करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें