फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuwait: जयशंकर ने कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की, कहा- द्विपक्षीय संबंधों में आपका योगदान सराहनीय है

Mon, 19 Aug 2024 06:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुवैत

सार

रविवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचे विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय लोगों से कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में आपका योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जयशंकर ने कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में भारतीय समुदाय, पेशेवर और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत और कुवैत के बीच संबंधों मं उनकी उपलब्धी और योगदान की तारीफ की है। 

विज्ञापन

 

जयशंकर ने कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की - फोटो : ANI
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, "ईएएम ने कुवैत में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न पेशेवर और सामुदायिक संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कुवैत में बड़ा और जीवंत भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक पुल बनाने का काम करता है।"
 

जयशंकर ने कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की - फोटो : ANI
जयशंकर 18 अगस्त को कुवैत की एकदिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ एक अच्छी बातचीत। भारत-कुवैत संबंधों में उनकी उपलब्धियों और योगदान की सराहनीय है।"
 

जयशंकर ने कुवैत के पीएम शेख सबा से मुलाकात की - फोटो : ANI
कुवैत के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल जाबेर अल-सबा तथा क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से मुलाकात की। जयशंकर ने कुवैत के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।

कुवैत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करते हुए जयशंकर - फोटो : ANI

एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को कुवैत पहुंचे जयशंकर ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने संबंधी पीएम शेख सबा के विचारों की सराहना की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री ने आर्थिक सहयोग को लेकर कुवैत के पीएम के विचारों को मूल्यवान बताया। जयशंकर ने इस मुलाकात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की। सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए के अनुसार, मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों व सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

 

 

विज्ञापन

कुवैत में जयशंकर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया - फोटो : ANI

इससे पहले कुवैत पहुंचने पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने क्राउन प्रिंस से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से मुलाकात करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें