फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में जिहाद के नाम पर खुलेआम चंदा मांग रहे जैश आतंकी, एफएटीएफ का उल्लंघन

Thu, 04 May 2023 06:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जैश के सदस्य कथित तौर पर इस साल अप्रैल में खैबर पख्तूनख्वा में पेशावर के बाहरी इलाके बाग-ए-नारन में कश्मीर और फलस्तीन में जिहाद करने के लिए धन की मांग रहे थे।
विज्ञापन
jaish e mohammed - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रतिबंधित वैश्विक आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने खुलेआम पेशावर और अन्य शहरों में ईद समारोह के दौरान जिहाद के लिए धन की उगाही की। यूरोपियन टाइम्स ने बताया, जैश के सदस्य कथित तौर पर इस साल अप्रैल में खैबर पख्तूनख्वा में पेशावर के बाहरी इलाके बाग-ए-नारन में कश्मीर और फलस्तीन में जिहाद करने के लिए धन की मांग रहे थे।
विज्ञापन


यूरोपीय टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि धन की उगाही की घटना से पाकिस्तान ने वैश्विक आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण निगरानी संस्था, एफएटीएफ द्वारा तय एक महत्वपूर्ण रेडलाइन का उल्लंघन किया है, जिससे देश को पिछले साल ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। कई पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने तब से इंगित किया है कि चरमपंथी समूहों द्वारा इसी तरह की धन उगाहने वाली गतिविधियां अन्य क्षेत्रों में भी हो रही थीं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें