फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस समझौते के विरोध में ब्राजीली राष्ट्रपति, बोले- पर्यावरण के मामले में हम दुनिया के कर्जदार नहीं

Sun, 24 Mar 2019 11:14 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, सैंटियागो
विज्ञापन
जैर बोलसोनारो
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने शनिवार को कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के मामले में उनका देश किसी भी तरह से दुनिया का कर्जदार नहीं है। धुर दक्षिणपंथी नेता पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का विरोध करते रहे हैं। वह दक्षिणी अमेरिका के नेताओं के समूह ‘पीआरओएसयूआर’ की शुक्रवार को शुरुआत होने के बाद चिली में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपने समकक्ष चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (कॉप25) की मेजबानी करने पर राजी होने के लिए धन्यवाद देते हैं। इस सम्मेलन को पहले ब्राजील में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। 

ब्राजील ने इसकी मेजबानी करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि इसके उद्देश्य असंभव हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम वह समझौता नहीं कर सकते जिसके कुछ लक्ष्य अप्राप्य हों। पर्यावरण सुरक्षा की बात की जाए तो ब्राजील दुनिया का कर्जदार नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें