छह दिवसीय इस सम्मेलन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए इस वर्ष इसका विस्तार किया गया है। इसमें ब्रिटेन, कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत कई देशों के लोग शामिल होंगे।
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ‘फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएट्स इन नॉर्थ अमेरिका’ (जेएआईएनए) के बृहस्पतिवार से आरंभ होने जा रहे 21वें सम्मेलन में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण यह सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
छह दिवसीय इस सम्मेलन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए इस वर्ष इसका विस्तार किया गया है। इसमें ब्रिटेन, कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूएई समेत कई देशों के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए अभी तक 21 देशों के 7,000 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।