फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का 56 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 11 Mar 2021 02:27 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यामोसुक्रो
विज्ञापन
Hamed Bakayoko - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने जर्मनी के फ्रीबर्ग शहर में अपने 56वें जन्मदिन के दो दिन बाद एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सरकार के अनुसार, बकायोको कैंसर से पीड़ित थो और उनका जर्मनी में इलाज चल रहा था।

 

 

बकायोके के निधन के बाद आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलसेन औटारा ने ट्वीट किया, 'हमारा देश शोकाकुल है।' उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि कैंसर से पीड़ित हामेद बकायोको का जर्मनी के एक अस्पताल में निधन हो गया है।' उन्होंने आगे कहा कि 'बकायोको एक महान राजनेता, हमारे देश के युवाओं के लिए एक मॉडल, महान उदारता और अनुकरणीय निष्ठा वाले इंसान थे।'

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें