फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका दोस्ती के समर्थन में इवांका ट्रंप का ट्वीट, पीएम मोदी का जिक्र

Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
इवांका ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भारत-अमेरिका दोस्ती को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-अमेरिका के मैत्रीपूर्ण संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।39 वर्षीय इवांका राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर नवंबर 2017 की अपनी भारत यात्रा की चार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है और इस समय में भी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हमारे देशों की मैत्री पहले से मजबूत हुई है। 
 



इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत में ग्लोबल आंत्रेप्रोन्योरशिप समिट की कुछ अच्छी यादें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें