फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy Boat Accident: इटली में नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 59 लोगों की मौत, बहकर समुद्र तट पर आ गए शव

Sun, 26 Feb 2023 10:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के बताया कि देर सुबह तक 59 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था।
विज्ञापन
इटली में नाव टूटने से बड़ा हादसा` - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में समुद्र में प्रवासी नाव टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 59 से अधिक शव बरामद किए हैं। ये शव बहकर समुद्र तट पर आ गए थे। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के बताया कि देर सुबह तक 59 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है। 

तड़के घटना का शिकार हुई नाव 
जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। बचाव बलों के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


27 लोगों ने तैरकर बचाई जान 
जीवित बचे लोगों में से लगभग 27 खुद ही तैरकर तट पर आ गए थे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्निशामकों ने 28 शव बरामद किए। 
विज्ञापन

 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें