फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में बड़ा सियासी उलटफेर, प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने दिया इस्तीफा

Tue, 26 Jan 2021 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
विज्ञापन
इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते - फोटो : ANI
विज्ञापन

इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने राष्ट्रपति के बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है। इस्तीफे के बाद नई सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इससे पहले कोंते ने सीनेट में अपनी सरकार को गिराने से बचाने के बाद अपने गठबंधन के बाहर के सांसदों से आग्रह किया कि वह उनकी अल्पसंख्यक सरकार में शामिल हो जाएं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्रधानमंत्री को बहुमत की जरूरत है, इस कारण उन्होंने सांसदों से उनकी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें