फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इटली के साथ इसरो करेगा करार

Fri, 05 Mar 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
विज्ञापन
इसरो... - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के सैटेलाइट लॉन्च करने के बाद अब इसरो इटली के साथ ऐसे ही करार की ओर आगे बढ़ रहा है। इटली की अंतरिक्ष एजेंसी एएसआई के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक में पृथ्वी अवलोकन, अंतरिक्ष विज्ञान और रोबोटिक व ह्यूमन एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में साथ काम करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के सिवन और एएसआई के अध्यक्ष जियॉर्जियो सकोसिया के नेतृत्व में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

इस बैठक के बाद इसरो ने बयान जारी कर बताया, दोनों पक्षों ने जारी सहयोग की समीक्षा की और पृथ्वी अवलोकन, अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक और ह्यूमन रिसर्च में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अधिक से अधिक विषयगत कार्य समू बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


बता दें कि इसरो ने 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ब्राजील के 637 किलो वजनी सैटेलाइट एमाजोनिया-1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

वहीं इसरो प्रमुख सिवन ने 17 फरवरी  को ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एनरिको पलेरमो के साथ भी एक वर्चुअल बैठक कर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें