फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: इस्राइली कमांडो ने छापे के दौरान सात बंदूकधारियों को मार गिराया, कार्रवाई में दो नागरिकों की भी मौत

Fri, 27 Jan 2023 02:05 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनिन

सार

इस्राइली सेना ने कहा कि उसने इस्लामिक जिहाद सशस्त्र समूह के सदस्यों को हिरासत में लेने के लिए जेनिन में विशेष बलों को भेजा, जिन पर कई बड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और उनकी योजना बनाने का संदेह था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनिन के उत्तरी वेस्ट बैंक शहर में गुरुवार को इस्राइली सेना और बंदूकधारियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, इस कार्रवाई में सात बंदूकधारियों समेत दो नागरिकों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मारे गए नौ लोगों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। वहीं इन झड़पों में किसी भी इस्राइली सैनिक को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


इस्राइली सेना ने कहा कि उसने इस्लामिक जिहाद सशस्त्र समूह के सदस्यों को हिरासत में लेने के लिए जेनिन में विशेष बलों को भेजा, जिन पर कई बड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और उसकी योजना बनाने का संदेह था। इसको लेकर छापा मारा गया था लेकिन इस बीच सैनिकों और बंदूकधारियों के बीच भीषण संघर्ष छिड़ गया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि दो अन्य मृत एक नागरिक पुरुष और महिला थे।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस साल इस्राइली सेना द्वारा मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या 29 हो गई है। इन सब में उग्रवादी, इस्राइली लोगों पर हमला करने वाले और अन्य विद्रीही शामिल हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो गुरुवार को वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के लिए एक साल में सबसे घातक दिन है।
विज्ञापन


इस्राइली सुरक्षा बलों ने कहा कि वे जेनिन में गुरुवार को इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान एक सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि वेस्ट बैंक में एक फ्लैशपॉइंट शहर आतंकवादियों का गढ़ बन गया है।  

तीन घंटे तक चले संघर्ष के दौरान, कैंप की तंग गलियों में गोलियों की आवाज सुनाई दी, साथ ही उग्रवादियों ने बचने के लिए सेना पर बम भी बरसाए। साथ ही युवकों ने सेना के वाहनों पर पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें