फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Palestine Row: इस्राइल ने गाजा के स्कूल में किया हमला, 15 फलस्तीनियों की मौत; नौ आतंकवादी भी मारे गए

Sat, 03 Aug 2024 11:31 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम

सार

गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर शनिवार को इस्राइल ने हवाई हमले किए, जिसमें 15 फलस्तीनी नागिरकों की मौत हो गई। वहीं हमास ने दावा किया कि उसके कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी इस्राइल ने दो हमले किए

विज्ञापन
गाजा पट्टी में इस्राइल का हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख हानिया की मौत की खबर सामने आई थी। हालांकि, इस्राइल ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। अब खबर है कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर शनिवार को इस्राइल ने हवाई हमले किए, जिसमें 15 फलस्तीनी नागिरकों की मौत हो गई। वहीं हमास ने दावा किया कि उसके कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी इस्राइल ने दो हमले किए, जिसमें एक स्थानीय हमास कमांडर सहित नौ आतंकवादी मारे गए हैं। फलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्लूएएफए ने कहा कि दो अलग-अलग हमले हुए हैं। 

विज्ञापन


पहला हमला तुलकरम शहर के पास एक वाहन पर किया गया, जिसमें एक आतंकवादी सेल को निशाना बनाया गया। इसमें तुलकरम ब्रिगेड के कमांडर समेत उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद के चार लड़ाके मारे गए। इसके अलावा आतंकवादियों के एक अन्य समूह के पांच लड़ाके मारे गए। ये सभी तुलकरम में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी मे शामिल थे। समाचार एजेंसी डब्लूएएफए ने कहा कि गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध से पहले वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ रही है। इस्राइल ने दावा किया कि स्कूल का इस्तेमाल हमास के कमांड सेंटर के रूप में किया जा रहा था, ताकि आतंकवादियों को छिपाया जा सके और हथियार बनाए जा सकें। हालांकि, हमास ने इस्राइली आरोपों का खंडन किया है।

गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान में कम से कम 39,550 फलस्तीनी मारे गए हैं। बीते वर्ष सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में 1,200 लोग मारे गए थे। इस दौरान 250 लोगों का अपहरण भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें