फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा में इस्राइल के हमले में 16 लोगों की मौत; आश्रय स्थल पर हमले में ज्यादातर बच्चे-महिलाएं हुईं शिकार

Mon, 12 May 2025 12:33 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह

सार

Israel-Hamas Conflict: इस्राइल हमास पर दबाव बनाकर अपने बंधकों को छुड़ाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में इस्राइल गाजा ने हवाई हमले जारी रखे है। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इस्राइली सेना की कार्रवाई में 16 लोगों की मौत हुई है, जिसमें ज्यादातर बच्चे-महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में इस्राइल की तरफ से हवाई हमले लगातार जारी है, वहीं ताजा हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आश्रय स्थल पर हमले में ज्यादातर बच्चे-महिलाएं शिकार बने हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि जबालिया इलाके में एक स्कूल पर हुए हमले में मारे गए लोगों में कम से कम पांच बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। इसने यह भी बताया कि कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हमले पर इस्राइल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
इस मामले में इस्राइली सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराती है क्योंकि उसके लड़ाके घनी आबादी वाले इलाकों में काम करते हैं। नवीनतम हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें - Murders In Burkina Faso: बुर्किना फासो में सेना ने की 100 से अधिक नागरिकों की हत्या, ह्यूमन राइट्स वॉच का दावा
विज्ञापन


ट्रंप के सऊदी, कतर और यूएई दौरे से पहले हमला
बता दें कि, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जा रहे हैं। दो महीने पहले युद्धविराम समाप्त करने के बाद, इस्राइल गाजा पट्टी में युद्ध को और तेज कर रहा है, जहां भोजन, दवा और अन्य आपूर्ति पर 10 सप्ताह की नाकाबंदी के कारण मानवीय संकट और भी बदतर हो गया है।

इस्राइल हमास संघर्ष का ताजा घटनाक्रम
हमास ने कहा कि युद्ध विराम के प्रयास में, इस्राइल की तरफ से नाकाबंदी किए गए क्षेत्र में क्रॉसिंग को फिर से खोलने और क्षतिग्रस्त एन्क्लेव में सहायता वितरण को फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत गाजा में अंतिम जीवित अमेरिकी बंधक को रिहा किया जाएगा। हमास के अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें अगले 48 घंटों में एडन अलेक्जेंडर की रिहाई की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trump: अमेरिका में घटेगी दवाओं की कीमत, ट्रंप आज एक खास आदेश पर करेंगे हस्ताक्षर; जानें किन दवाओं पर होगा असर

वहीं ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने इसकी पुष्टि है कि हमास ने ट्रंप के प्रति सद्भावना के तौर पर अलेक्जेंडर को रिहा करने पर सहमति जताई है। मार्च में इस्राइल की तरफ से युद्ध विराम तोड़ने के बाद पहली बंधक रिहाई की घोषणा ट्रंप के इस सप्ताह मध्य पूर्व के दौरे से कुछ समय पहले हुई है। अलेक्जेंडर एक इस्राइली-अमेरिकी सैनिक है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में पला-बढ़ा है। इस्राइल की तरफ से गाजा की नाकाबंदी के कारण अकाल की आशंका है अस्पताल के मरीज सबसे कमजोर लोगों में से हैं क्योंकि गाजा में फलस्तीनी लोग खुद का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें