फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Air Strike: इस्राइल ने एक बार फिर गाजा पर किया घातक हमला, 29 लोगों की गई जान; मृतकों में आठ महिलाएं भी

Wed, 09 Apr 2025 07:11 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

गाजा पट्टी में तबाही का मंजर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक बार फिर इस्राइल के घातक हवाई हमले में 23 लोगों की जान चली गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं और आठ बच्चे भी शामिल है। इस्राइल का ये हावई हमला गाजा पट्टी के रिहायशी ब्लॉक पर हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में तबाह उत्तरी गाजा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को एक बार फिर इस्राइली विमानों ने एक रिहायशी ब्लॉक पर जोरदार हमला किया, जिसमें लगभग 29 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और आठ बच्चे भी शामिल है। बता दें कि यह हमला गाजा शहर के शिजाय्याह इलाके में हुआ। हालांकि इस हमले को लेकर इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला एक वरिष्ठ हमास आतंकवादी को निशाना बनाते हुए किया गया, जो शिजाय्याह से हमले कर रहा था।
विज्ञापन


मलबे के दबे लोगों की तलाश जारी
इस्राइल के हवाई हमले के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमला गाजा शहर के शिजाय्याह पड़ोस में एक चार मंजिला इमारत पर हुआ। जहां बचाव दल मलबे के नीचे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। अब बात गाजा में इस्राइली रूख की करें तो इस्राइल ने गाजा के कुछ हिस्सों, खासकर शिजाय्याह में व्यापक निकासी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता पर नाकाबंदी लगा दी है। इसका असर नागरिकों पर पड़ा है, क्योंकि अब वे जरूरी सामान की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Iran: ईरान में अमेरिकी निवेशकों के लिए खुले रास्ते, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- हम परमाणु बम के पीछे नहीं...

संघर्ष विराम के बाद हमाल का हमला

विज्ञापन

हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष विराम टूटने के बाद, हमास ने इस्राइल की ओर तेज रॉकेट दागे। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के खिलाफ अपना युद्ध फिर से शुरू कर दिया। संघर्ष विराम के दौरान, गाजा के नागरिकों को थोड़ी राहत मिली थी, और मानवीय सहायता भी पहुंचाई गई थी। साथ ही 25 इस्राइली बंधक रिहा हुए थे। 

गाजा में सघर्ष की राह आसान नहीं
हमास के हमले के साथ शुरू हुए इस युद्ध ने गाजा पट्टी को तबाह कर दिया। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो पिछले कई महीनों से चल रहे इस युद्ध में अबतक 50000 से ज्यादा फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है और अभी भी इलाके में जारी युद्ध में कोई कमी आने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- Shruti Chaturvedi: इस भारतीय महिला को अमेरिकी एयरपोर्ट पर यातनाएं; शौचालय भी नहीं जाने दिया, गर्म कपड़े उतारे

युद्ध समाप्ती को लेकर नेतन्याहू के इरादे

गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2023 को हमास के इस्राइल के दक्षिणी हिस्से पर किए गए हमले के साथ इस भीषण संघर्ष की शुरुआत हुई। हमास के हमले के बाद इस्राइल ने पलटवार किया और यह युद्ध दोनों पक्षों के लिए गंभीर परिणाम लेकर आया है। वहीं युद्ध के समाप्ती को लेकर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने इरादे साफ कर दिए है। उनका कहना है कि जब तक हमास हार नहीं जाता, तब तक युद्ध को रोकने का कोई सवाल नहीं है। वहीं, हमास का कहना है कि वह युद्ध समाप्त होने से पहले अपने शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें