फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइली पीएम नेतन्याहू गुपचुप पहुंचे सऊदी अरब, ऐसे खुला बैठक का राज

Tue, 24 Nov 2020 01:34 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, येरूशलम

सार

  • नेतन्याहू ने मोहम्मद बिन सलमान और माइक पोम्पियो से की गुप्त वार्ता
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ गुप्त बातचीत की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस्राइली पीएम का सऊदी अरब में यह पहला दौरा था और वह सऊदी नेता के साथ उच्च-स्तरीय बैठक के लिए पांच घंटे तक लालसागर शहर नियोम में मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक, इस उच्च-स्तरीय गोपनीय बैठक के दौरान नेतन्याहू के साथ इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन भी मौजूद रहे। इस बीच, सोमवार को पोम्पियो ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ रचनात्मक बैठक की लेकिन उन्होंने भी इस्राइली नेता की वहां पर मौजूदगी का कोई जिक्र नहीं किया। इस्राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टर के संवाददाता केन ने देश के अनाम अधिकारियों के हवाले से बताया कि नेतन्याहू ने मोसाद प्रमुख के साथ सऊदी अरब के लिए उड़ान भरी और पोम्पियो व मोहम्मद बिन सलमान से भेंट की है। यह मुलाकात इस्राइल की यूएई और बहरीन के साथ रिश्ते सामान्य बनाने को लेकर हुई ऐतिहासिक डील के बाद सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर दोनों समझौते फलस्तीन और ईरान विरोध को दरकिनार करके किए गए हैं।

ऐसे खुला बैठक का राज
‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ के मुताबिक, तीनों देश इस मामले को गोपनीय रखना चाहते थे। यहां तक कि नेतन्याहू की इस यात्रा के लिए इस्राइल के बड़े कारोबारी एहुद एंगेल का निजी विमान इस्तेमाल किया गया। इस बीच, नेतन्याहू के सहायक ने भी संकेत दिया कि प्रधानमंत्री ने रक्षामंत्री को बिना जानकारी दिए कोरोना पर एक बैठक भी रद्द कर की है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने पाया कि रविवार को तेल अवीव और नियोम के बीच एक जेट ने चक्कर लगाया है, जो वहां पांच घंटे रुका। इसके बाद मीडिया में इस गुप्त मुलाकात की खबरें आने लगीं।
विज्ञापन


बदलाव के संकेत
शांति समझौते के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री का सऊदी दौरा खाड़ी देशों के साथ रिश्तों में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत हो सकता है। ट्रंप प्रशासन इन रिश्तों को सामान्य बनाने में जुटा है। नेतन्याहू ने मई 2019 में खाड़ी देश ओमान का भी गोपनीय दौरा किया था। जबकि ओमान के इस्राइल से कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं। अक्तूबर के अंत में ट्रंप कह चुके हैं कि इस्राइल-सूडान रिश्ते भी सामान्य होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें