फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल के पीएम की यात्रा टली : कोरोना संक्रमित हुए नाफ्ताली बेनेट, 3 अप्रैल को आने वाले थे भारत

Tue, 29 Mar 2022 12:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,तेल नई दिल्ली

सार

इस्राइल के पीएम नाफ्ताली बेनेट के कोरोना संक्रमित होने से उनकी भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर 3 से 5 अप्रैल तक भारत आने वाले थे।
विज्ञापन
Israeli Prime Naftali Bennett Covid-19 Positive - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट के कोरोना संक्रमित होने से उनकी भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर 3 से 5 अप्रैल तक भारत आने वाले थे।

विज्ञापन


भारत में इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता मुहम्मद हैब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत यात्रा से कुछ दिन पहले पीएम बेनेट कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके दफ्तर ने बताया कि वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। वह घर पर पृथकवास में रहते हुए कामकाज करते रहेंगे।  

भारत यात्रा के दौरान बेनेट पीएम मोदी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलने वाले थे। वे देश में यहूदी समुदाय के लोगों से भी मिलने वाले थे। बेनेट के कहा था, 'मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने के लिए खुश हूं। हम अपने देशों के रिश्तों की खातिर आगे बढ़ते रहेंगे।'
विज्ञापन

 

इस्राइल के पीएम की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाना और मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना था।इसके अलावा अर्थव्यवस्था, अनुसंधान और विकास, कृषि व अन्य क्षेत्रों में निवेश व सहयोग पर चर्चा करने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें