फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों की भावनाएं आहत करने वाले ट्वीट पर इस्रायली पीएम नेतन्याहू के बेटे ने मांगी माफी

Tue, 28 Jul 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
विज्ञापन

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े बेटे ने भारतीयों की भावनाएं आहत करने वाले ट्वीट को लेकर हिंदुओं से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय 29 वर्षीय येर ने देवी दुर्गा की एक तस्वीर साझा की थी, जिनके चेहरे पर लिआत बेन अरी का चेहरा लगा था। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ के भ्रष्टाचार मामले में अरी अभियोजक हैं। उनके कई हाथों को अभद्र इशारे करते हुए दिखाया गया था। येर ने ट्वीट किया, 'मैंने एक व्यंगात्मक पेज से 'मीम' साझा किया था। मुझे नहीं पता था कि इस तस्वीर का हिंदू आस्था से कोई लेना-देना है। मुझे जैसे ही मेरे भारतीय दोस्तों से इसका पता चला तो मैंने ट्वीट हटा दिया। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन


येर के माफी मांगने के 'साहसिक कदम' की कई लोग सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने उनके 'गैर जिम्मेदाराना' व्यवहार की आलोचना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें