इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एक्स@netanyahu
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस साल के अंत में भारत की यात्रा पर आने वाले थे, लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने अपनी इस यात्रा को टाल दिया है। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए तय की गई थी। सूत्रों के अनुसार, यह कदम नई दिल्ली में हुए एक भयानक आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से उठाया गया है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो नेतन्याहू अब अगले साल नई तारीख तय करेंगे, जब सुरक्षा परिस्थितियों का आकलन हो जाएगा।
बता दें कि इस बार को लगाकर इस साल इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने तीन बार भारत की यात्रा रद्द की है। पहले उन्होंने नौ सितंबर को भारत यात्रा रद्द की थी। इसका कारण था इस्राइल में 17 सितंबर को होने वाले चुनाव और उससे जुड़े कार्यक्रम। इसके पहले अप्रैल में भी उनकी यात्रा रद्द हो गई थी।