फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia: आईडीएफ ने गाजा में तबाह किए हमास के भूमिगत ठिकाने, मिस्र ने की इस्राइली सैन्य कार्रवाई की आलोचना

Tue, 02 Sep 2025 08:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव/काहिरा।

सार

West Asia: इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। सेना ने बताया कि उसने हमास के लड़ाकों और उनके भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया है। उत्तर और दक्षिण गाजा में निगरानी चौकियों, मिसाइल लॉन्च साइट और विस्फोटक अड्डों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना ने सोमवार को गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठनों और उनके ठिकानों को निशाना बनाते हुए अभियान जारी रखा। इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने बताया कि उन्होंने गाजा के कई हिस्सों में कार्रवाई की।
विज्ञापन


आईडीएफ ने बताया कि उत्तर गाजा में तोपों से हमला कर निगरानी चौकियों और एक ऐसी जगह को नष्ट किया गया, जहां से एंटी टैंक मिसाइल चलाई गई थी। इस कार्रवाई में किसी भी इस्राइली सैनिकों को नुकसान नहीं हुआ। सैनिकों ने जबालिया के पास लगे कैमरों और भूमिगत विस्फोटक ठिकानों को भी हटाया। दक्षिण गाजा में भी आतंकियों और उनके भूमिगत ठिकानों को निष्क्रिय किया गया। 

ये भी पढ़ें: 'पुतिन ने वादे तोड़कर यूक्रेन पर तेज किए हमले', अमेरिका बोला- रूस पर सख्त प्रतिबंध के विकल्प खुले
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा इस्राइल: मिस्र
उधर, मिस्र ने गाजा पट्टी में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई और उसके विस्तार की निंदा की। मिस्र ने कहा कि इस्राइल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा है, जबकि दुनिया इस युद्ध और क्षेत्रीय तनाव को खत्म करना चाहती है। 
विज्ञापन

 
मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मिस्र और कतर की ओर से दिए गए संघर्षविराम प्रस्ताव पर इस्राइल की ओर से जवाब न आना यह दिखाता है कि वह शांति और तनाव कम करने के प्रयासों के खिलाफ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें