फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: हाशेम सैफेद्दीन को निशाना बनाकर इस्राइल का हमला, हसन नसरल्ला की जगह बनने वाला है हिजबुल्ला चीफ

Fri, 04 Oct 2024 07:58 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

फलस्तीनी समाचार एजेंसी वफा ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी। वफा की रिपोर्ट के मुताबिक, तुल्कर्म में इस्राइली हमले एक  कैफे पर हुए, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस्राइली सेना आईडीएफ ने इन हमलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
इस्राइल हमले की तस्वीर। - फोटो : साभार सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में इन दिनों तनाव की चरम स्थिति है। इस्राइल लेबनान में लगातार जमीनी हमले कर रहा है। इसी बीच, गुरुवार देर रात इस्राइल ने फलस्तीन के तुल्कर्म शहर में शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य लोग घायल भी हो गए।  

विज्ञापन


फलस्तीनी समाचार एजेंसी वफा ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी। वफा की रिपोर्ट के मुताबिक, तुल्कर्म में इस्राइली हमले एक  कैफे पर हुए, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस्राइली सेना आईडीएफ ने इन हमलों की पुष्टि की है। साथ ही इन हमलों को देश की शिन बेट सिक्योरिटी सर्विस के साथ किया गया एक संयुक्त अभियान करार दिया। 

हमले के बाद इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। इंटरनेट पर वायरल  हो रहे इन वीडियो में लोगों की चीख-पुकार देखी जा सकती है। 

इससे पहले, इस्राइल रक्षा बल आईडीएफ ने दावा किया है कि कुछ समय पहले लेबनान से लोअर गैलिली पर कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक कुछ रॉकेटों को रोक लिया गया और अन्य रॉकेट खुले क्षेत्रों में गिरे।
विज्ञापन


आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा नसरल्ला 
वहीं, हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला को आज शुक्रवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ईरान की समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक हसन नसरल्ला को कहां सुपुर्द ए खाक किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि 27 सितंबर को इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला को मार गिराया था। 


विज्ञापन

इस्राइली हमले में हाशेम सैफेद्दीन की भी मौत

इस्राइल हिजबुल्ला की लड़ाई से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल ऐसी खबर आ रही है कि इस्राइली हमले में हिजबुल्ला का नया चीफ बनने वाला हाशेम सैफेद्दीन भी मारा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें