फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: फिर एक बार इस्राइल दौरे पर ब्लिंकन, कहा- सभी बंधकों के अपने परिवार के पास लौटने तक काम जारी रहेगा

Fri, 01 Dec 2023 10:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

ब्लिंकन ने कहा कि जब तक सभी बंधक अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट नहीं जाते, तब तक वह काम करना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका गाजा में फलस्तीन नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
Antony Blinken - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि उनका तत्काल ध्यान युद्ध विराम को बढ़ाने के साथ अपने सहयोगियों के साथ काम करना है, जिससे कि गाजा में फंसे बंधकों को रिहा कराया जा सके। 
विज्ञापन


इस्राइल पहुंचे ब्लिंकन
 कई लक्ष्यों को पूरा करने के माध्यम से ब्लिंकन एक बार फिर इस्राइल आए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा तत्काल ध्यान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युद्ध विराम को बढ़ाना है, जिससे कि गाजा से अधिक बंधकों को छुड़ाया जा सके। गाजा में लगातार सातवें दिन शांति के बाद उन्होंने बताया कि अमेरिका लगातार इस्राइल के साथ इन मुद्दों पर काम कर रहा है।'

ब्लिंकन ने कहा, 'सातवें दिन बंधकों को रिहा किया गया है और वे अपने परिवार के साथ लौट रहे हैं। सातवें दिन गाजा में मौजूद उन लोगों को सहायता दी जा रही है, जिन्हें इसकी बहुत जरूरत है और यहां के नागरिक भी सुरक्षित स्थानों में जाने में सक्षम हुए हैं।'
विज्ञापन




ब्लिंकन ने कहा, 'जब तक सभी बंधक अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट नहीं जाते, तब तक हम काम करना बंद नहीं करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका गाजा में फलस्तीन नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, 'यूएन के साथ हमारे पार्टनर्स ने क्षेत्र में अस्पतालों, भोजन, पानी, दवाएं और ईंधन के प्रवाह में वृद्धि की है।' 

इस्राइली अधिकारियों के साथ बैठकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मैंने स्पष्ट कर दिया कि इस्राइल को अपना सैन्य अभियान शुरू करने से पहले मानवीय नागरिक सुरक्षा के लिए योजनाएं बनानी होगी, जिससे की निर्दोष फलस्तिनियों के हताहत होने की संख्या कम हो।'

उन्होंने बताया कि स्थाई शांति बनाने के लिए अरब देश के नेताओं से बातचीत चल रही है। आठ अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हवाई हमला किया था, हालांकि, इस्राइल ने भी गाजा पट्टी में जवाबी हमला किया था। इस हमले में दोनों तरफ से 15000 से अधिक लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें