फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्रायल: प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी, मांगा इस्तीफा

Sun, 13 Sep 2020 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
विज्ञापन
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को (स्थानीय समयानुसार) केंद्रीय येरुशलम स्थित उनके आवास के बाहर हजारों की संख्या में इस्रायली प्रदर्शनकारी जमा हो गए। ये प्रदर्शनकारी नेतन्याहू से भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके ट्रायल की वजह से और कोरोना वायरस महामारी से बनी स्थिति को ठीक से न संभालने के कारण इस्तीफा मांग रहे थे।   

विज्ञापन


इस्रायल में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यहां इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यह प्रदर्शन इस्रायल के उस एलान के एक दिन बाद हुआ जिसमें उसने बहरीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने की बात कही थी। बहरीन एक महीने में इस्रायल के साथ संबंध सामान्य करने वाला दूसरा अरब देश है। 


लेकिन, इस एलान का हजारों प्रदर्शनकारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा, जो प्रधानमंत्री नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटे हुए थे। प्रदर्शनकारी पूरी गर्मियों में हर शनिवार को नेतन्याहू के आवास के बाहर प्रदर्शन करते आए हैं। ये प्रदर्शन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले के विरोध में शुरू हुए थे। वहीं, कोरोना के कारण बने स्वास्थ्य संकट को लेकर भी प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन


पिछले शनिवार को पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। नेतन्याहू ने प्रदर्शनकारियों को खास तवज्जो नहीं देते हुए उन्हें वामपंथी और अराजकतावादी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें