फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: इस्राइली हमले में गाजा में 65 की मौत, रिपोर्ट में दावा- 14 लोग एक ही परिवार के

Sat, 13 Sep 2025 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

हमास ने कहा कि इस्राइली कार्रवाइयों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। हमास ने वैश्विक समुदाय की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि इस चुप्पी से इस्राइल के नरसंहार और जबरन विस्थापन को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
गाजा युद्ध - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को गाजा में इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम 65 फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में से 14 लोग एक ही परिवार के थे। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। अल जजीरा ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि 48 मौतें गाजा सिटी और उसके उत्तरी हिस्सों में दर्ज की गईं। शुक्रवार को मारे गए लोगों में एक ही परिवार के 14 सदस्य शामिल थे। गाजा सिटी के अत-त्वाम इलाके में स्थित उनके घर पर इस्राइली हमले में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हमास ने इस्राइली हमलों को लेकर ये कहा
हमास ने इन हमलों की निंदा की और इस्राइल पर रिहायशी इलाके में आवासीय इमारतों को तबाह करने और नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हमास ने इस्राइल पर संगठित युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा कि इस्राइली कार्रवाइयों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। हमास ने वैश्विक समुदाय की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि इस चुप्पी से इस्राइल के नरसंहार और जबरन विस्थापन को बढ़ावा मिला।

ये भी पढ़ें- Palestine Issue: 'फलस्तीन निर्माण' को अमेरिका का समर्थन, UN की बैठक से पहले इस्राइल जाएंगे विदेश मंत्री रुबियो
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पर कब्जे के लिए इस्राइल ने तेज किया अभियान
अल जजीरा के अनुसार, एक अन्य घटना में इस्राइली ड्रोन ने गाजा शहर के दाराज इलाके में भी हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक बयान में कहा कि उसने इस सप्ताह गाजा शहर में 500 ठिकानों पर हमला किया है। इस्राइल ने गाजा पर नियंत्रण स्थापित करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है। इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट ने अगस्त में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी थी, जिसके कारण पहले ही हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इससे पहले बीते हफ्ते भी इस्राइल के गाजा पट्टी पर हमले में  31 लोगों की मौत हुई। मारे गए लोगों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे। ये हमले गाजा सिटी और जबालिया शरणार्थी शिविर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें