फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest: बकरीद से पहले बेरूत में इस्राइली सेना का एक्शन, हिजबुल्ला के ड्रोन सेंटर पर ताबड़तोड़ हमले

Fri, 06 Jun 2025 07:10 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

ईद-अल-अधा से एक दिन पहले इस्राइली सेना ने बेरूत के दक्षिणी हिस्से में हिज़्बुल्लाह के ड्रोन निर्माण से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में चार स्थानों पर आठ इमारतें निशाना बनीं। इस्राइल का दावा है कि हिज़्बुल्लाह ईरानी समर्थन से युद्ध की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-अल-अधा से एक दिन पहले गुरुवार को इस्राइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके में हिज़्बुल्लाह के ड्रोन निर्माण से जुड़े अंडरग्राउंड ठिकानों पर हमला किया। इस्राइली सेना ने बताया कि ये हमले चार अलग-अलग स्थानों पर आठ इमारतों को निशाना बनाकर किए गए। नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए संघर्ष विराम के बाद पहली बार एक महीने से अधिक समय बाद बेरूत के आसपास हमला हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Musk & Trump Row: ट्रंप ने दी टेस्ला के सरकारी अनुबंधों में कटौती की धमकी, कहा- यह पैसे बचाने का आसान तरीका

हालांकि दक्षिण और पूर्वी लेबनान में इस्राइल की ओर से रोज़ाना हमले जारी हैं, जिसे लेबनान सरकार संघर्ष विराम का उल्लंघन मानती है। सेना के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ईरान के आतंकी समूहों की मदद से बड़ी संख्या में ड्रोन बना रहा है और भविष्य के युद्ध की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Israel-Hamas Conflict: हमास के खिलाफ लड़ाई में फलस्तीनी 'कबीले' भी सक्रिय; पीएम नेतन्याहू ने पहली बार स्वीकारा

लेबनान सरकार का दावा- अब तक 4000 से अधक लोगों की मौत

विज्ञापन

लेबनान सरकार का कहना है कि इस संघर्ष में अब तक 4,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें सैकड़ों आम नागरिक भी शामिल हैं। हिज़्बुल्लाह पर अपने हथियार छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन उनका कहना है कि जब तक इस्राइल हमले बंद नहीं करता और सीमावर्ती इलाकों से पूरी तरह नहीं हटता, वे अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें