ईद-अल-अधा से एक दिन पहले इस्राइली सेना ने बेरूत के दक्षिणी हिस्से में हिज़्बुल्लाह के ड्रोन निर्माण से जुड़े ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में चार स्थानों पर आठ इमारतें निशाना बनीं। इस्राइल का दावा है कि हिज़्बुल्लाह ईरानी समर्थन से युद्ध की तैयारी कर रहा है।
ईद-अल-अधा से एक दिन पहले गुरुवार को इस्राइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके में हिज़्बुल्लाह के ड्रोन निर्माण से जुड़े अंडरग्राउंड ठिकानों पर हमला किया। इस्राइली सेना ने बताया कि ये हमले चार अलग-अलग स्थानों पर आठ इमारतों को निशाना बनाकर किए गए। नवंबर में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए संघर्ष विराम के बाद पहली बार एक महीने से अधिक समय बाद बेरूत के आसपास हमला हुआ है।
हालांकि दक्षिण और पूर्वी लेबनान में इस्राइल की ओर से रोज़ाना हमले जारी हैं, जिसे लेबनान सरकार संघर्ष विराम का उल्लंघन मानती है। सेना के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ईरान के आतंकी समूहों की मदद से बड़ी संख्या में ड्रोन बना रहा है और भविष्य के युद्ध की तैयारी कर रहा है।
लेबनान सरकार का दावा- अब तक 4000 से अधक लोगों की मौत
विज्ञापन
लेबनान सरकार का कहना है कि इस संघर्ष में अब तक 4,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें सैकड़ों आम नागरिक भी शामिल हैं। हिज़्बुल्लाह पर अपने हथियार छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन उनका कहना है कि जब तक इस्राइल हमले बंद नहीं करता और सीमावर्ती इलाकों से पूरी तरह नहीं हटता, वे अपने हथियार नहीं छोड़ेंगे।