फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा में आखिरी इस्राइली बंधक के अवशेष बरामद, युद्धविराम के दूसरा चरण को लागू करने का रास्ता साफ

Mon, 26 Jan 2026 09:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।

सार

Israel: इस्राइल ने गाजा में आखिरी बंधक रेन ग्विली के अवशेष बरामद कर लिए हैं, जिससे युद्धविराम के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। ग्विली के परिवार ने युद्धविराम के दूसरे चरण से पहले उनके अवशेष लौटाने की मांग की थी। पढ़िये रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने सोमवार को घोषणा की कि गाजा में आखिरी बंधक रेन ग्विली के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। इससे इस्राइल-हमास संघर्ष को रोकने वाले युद्धविराम के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। इससे एक दिन पहले इस्राइली सरकार ने बताया था कि सेना उत्तरी गाज के एक कब्रिस्तान में ग्विली के अवशेष ढूंढने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। 
विज्ञापन


गाजा युद्धविराम के पहले चरण में शेष सभी बंधकों को वापस लाना एक अहम शर्त थी, चाहे वे जीवित हों या मृत। ग्विली के परिवार ने इस्राइली सरकार से अपील की थी कि जब तक उनके अवशेष वापस नहीं लाए जाते, तब तक युद्धविराम दूसरे चरण में न जाए। 

ये भी पढ़ें: राजदूत विनय कुमार बोले- 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे भारत और रूस
विज्ञापन


10 अक्तूबर को लागू हुआ था युद्धविराम का पहला चरण
इस्राइल और हमास पर मध्यस्थों का दबाव है कि वे अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के दूसरे चरण में आगे बढ़ें। यह युद्धविराम 10 अक्तूबर को लागू हुआ था। इस्राइल ने कई बार हमास पर आरोप लगाया था कि वह आखिरी बंधक के अवशेष की बरामदगी में जानबूझकर देरी कर रहा है। वहीं, हमास ने कहा था कि ग्विली के अवशेषों के बारे में उसके पास जो भी जानकारी थी, वह उसने दे दी है। उसने इस्राइल पर आरोप लगाया कि वह उन इलाकों में खोज में बाधा डाल रहा है, जो इस्राइली सेना के नियंत्रण में हैं। 

इस्राइली सेना ने कहा था कि ग्विली के अवशेषों को ढूंढने के लिए उस इलाके में यह अभियान चलाया गया, जिसे यलो लाइन कहा जाता है, जो इस क्षेत्र को अलग करती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बांग्लादेश की अदालत का बड़ा फैसला, ढाका के पूर्व पुलिस प्रमुख समेत तीन अफसरों को सुनाई मौत की सजा

अक्तूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद शुरू हुआ था युद्ध
  • सात अक्तूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने दक्षिण इस्राइल पर हमला किया, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए।
  • इस हमले में 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था।
  • इसके बाद इस्राइल ने गाजा में जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिसमें 60 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए।
  • 24 वर्षीय पुलिस अधिकारी रेन ग्विली हमले के दौरान हमास के लड़ाकों से लड़ते हुए मारे गए।
  • संघर्षविराम लागू होने के बाद अब तक 20 जीवित बंधकों और 27 लोगों के अवशेष इस्राइल लौटाए जा चुके हैं।
  • इसके बदले में इस्राइल ने सैकड़ों फलस्तीनी शव गाजा भेजे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें