फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी दी, बोले- शनिवार तक रिहा करें बंधक

Tue, 11 Feb 2025 10:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।

सार

Israel: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने गाजा के आसपास और भीतर सैनिकों की तादाद बढ़ाने का आदेश दिया, क्योंकि हमास ने शनिवार को बंधकों की रिहाई को टालने की धमकी दी। नेतन्याहू ने सैनिकों से हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। 
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के आसपास और भीतर सैनिकों की तादाद बढ़ाने का आदेश दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब हमास ने शनिवार को बंधकों की तय रिहाई को रद्द करने की चेतावनी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि अगर हमास बंधक बनाए गए हमारे लोगों को शनिवार तक रिहा नहीं करता है तो हर स्थिति के लिए तैयार रहें। नेतन्याहू ने आज वार कैबिनेट के साथ चार घंटे तक बैठक की, जिसमें हमास की धमकी पर चर्चा की गई। इस चेतावनी ने संघर्षविराम समझौते को संकट में डाल दिया है। 

संघर्षविराम समझौते के तहत हमास ने फलस्तीनी कैदियों के बदले 21 बंधकों को रिहा किया था। हालांकि, उसने सोमवार को कहा कि वह तीन और बंधकों को रिहाई टाल रहा है, क्योंकि इस्राइल ने गाजा में पर्याप्त मदद नहीं पहुंचने दी। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते पर क्या कहा
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमास अगर बंदी बनाए गए करीब 70 बंधकों को शनिवार तक रिहा नहीं करता है, तो इस्राइल को संघर्षविराम समझौते को पूरी तरह रद्द कर देना चाहिए। इस्राइली अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नेतन्याहू का आदेश सभी बंधकों के लिए था या केवल उन तीन बंधकों के लिए था, जिन्हें शनिवार को रिहा किया जाना था, इस पर स्पष्टता नहीं है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें