फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israeli Attack On Gaza: गाजा पर इस्राइल का घातक हमला, पांच बच्चों समेत 20 फलस्तीनियों की गई जान

Mon, 23 Dec 2024 06:44 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह

सार

शनिवार को गाजा में इस्राइल ने घातक हमला किया। इस हमले में पांच बच्चों समेत कम से कम 20 फलस्तीनियों की जान जाने की खबर सामने आ रही है। इस मामले में इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : UN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी पर शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक हुए इस्राइली हमलों में कम से कम 20 फलस्तीनी मारे गए। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। एक स्कूल पर हुए इस्राइली हमले में तीन बच्चों समेत आठ लोग मारे गए।
विज्ञापन

उधर, इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

जानकारी के अनुसार स्कूल में हमास के लड़ाके छुपे हुए थे। अल अस्का शहीद अस्पताल के अनुसार, दीर अल-बलाह के मध्य शहर पर हुए हमले में कम से कम आठ फलस्तीनी मारे गए। इनमें तीन महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। खान यूनिस में रविवार को हुए हमले में फलस्तीनी दंपती की मौत हो गई।

यमन से तेल अवीव पर दागा रॉकेट
16 घायल यमन ने इस्राइली शहर तेल अवीव पर एक रॉकेट दागा, जिसमें16 लोग घायल हो गए। हूती विद्रोही हमास के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के जरिये सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।
विज्ञापन


आतंकियों का बच्चों को ढाल बनाना है क्रूरता 
इस्राइली विदेश मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस की तरफ से गाजा पर हो रहे इस्राइली हमलों को क्रूरता बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने पोप को जवाब देते हुए कहा, आतंकियों का बच्चों को ढाल बनाकर इस्राइली बच्चों की हत्या करना भी क्रूरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें