फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इस्राइल से गुपचुप दोस्ती बढ़ाने के खुलासे से बवाल, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने किया खुलासा

Mon, 30 May 2022 01:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हाल में पाकिस्तानी अमेरिकियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इसका अनुभव खासा बेहतर रहा।
विज्ञापन
Israeli President Isaac Herzog - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक इस्राइल को देश के तौर पर भी मान्यता नहीं देने वाला और खुद को फलस्तीनियों का सबसे बड़ा हमदर्द साबित करने वाला पाकिस्तान इस्राइल से गुपचुप दोस्ती बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने हाल में पाकिस्तानी अमेरिकियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इसका अनुभव खासा बेहतर रहा। इससे साबित होता है कि इस्राइल को लेकर इस्लामी दुनिया का नजरिया बदल रहा है।

इसका पता चलते ही पाकिस्तान में बवाल मच गया है। सरकार पर हमले का मौका तलाश रहे इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सरकार पर हमले शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा, इस प्रतिनिधिमंडल को असल में शहबाज शरीफ की सरकार ने ही भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने शहबाज शरीफ को यहूदी एजेंट करार दे दिया। उनका कहना है कि सरकार ने इस्राइल से दोस्ती की पहल कर पूरी इस्लामी दुनिया को धोखा दिया है। ऊपर से भले पाकिस्तान इस्राइल से कितनी भी दूरी का दिखावा करे, लेकिन कोई लाभ दिखाई दे तो यह सरकार उससे कोई भी समझौता कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें